रोड़ किनारे खड़े ऑटो में बस चालक ने मारी टक्कर:चालक फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। एक्सीडेण्ट में घायल युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पनागर लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को शुभम पटैल ने बताया कि अपने साथी धर्मेन्द्र पटैल,अशोक पटैल एंव अभिषेक अवस्थी के साथ सामान लेने जबलपुर आए थे शाम को जबलपुर से सामान लेकर वापिस अपने गांव आटो से जा रहे थे राजवाड़ा ढाबा के पास बाथरूम करने रूके तभी जबलपुर तरफ से आ रही बिना नम्बर की सफेद रंग की बस का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुये आटो में पीेछे से टक्कर मार दिया जिससे वह आटो से नीचे गिर गया उसे वायें पैर एवं सीना में तथा धर्मेन्द्र पटैल के सिर हाथ में चोट आयी है। बस चालक बस कटनी तरफ लेकर भाग गया। धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



