जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
स्थानांतरण आदेश विश्वविद्यालय ने किया निरस्त

जबलपुर दर्पण। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने अपने आदेश को जिसमें12 अधिकारियों /कर्मचारियों के विभिन्न विभागों में स्थानांतरण का आदेश जारी किया था जिसे दोनो कर्मचारी संघो के अध्यक्ष शिरीष दुबे और अजय झारिया की मांग पर कुलपति ने आज निरस्त कर कर्मचारियों के वेतन जारी करने का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में ज्ञात हो कि अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष अजय झारिया ने कहा था कि जो आदेश जारी हुए हैं वह नियम विरुद्ध है अगर किसी विभाग से एकमुश्त स्थानांतरण किया जायेगा तो उस विभाग का कार्य प्रभावित होगा। प्रशासन को संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर युक्तियुक्त तरीके से स्थानांतरण किये जाने की सुझाव दिया है।



