चाकू से हमला करने वाले हत्यारे को गोहलपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

जबलपुर दर्पण नप्र। पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय व्यक्ति को चाकू के हमले से घायल को संजीवनी अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुंची गोहलपुर पुलिस को श्रीमती तबस्सुम बानो ने बताया कि वह घर पर थी तभी मोह.रफी उर्फ रफिया एवं चाचा है क्या, उसने कहा पसियाना गये हैं। तभी मोहल्ले का मुकद्दर हाथ में चाकू लिये सिराज होटल तरफ से दौड़ता आया तथा रफिया से बोला तुझे बहुत देर से बर्दास्त कर रहा हॅू, आज जान से खत्म कर देता हॅू कहते हुये चाकू से जानलेवा हमला कर रफिया के सीने में चोट पहुॅचा दी रफिया जमीन पर गिर गया, रफिया के सीने एवं मुंह से खून निकल रहा था उसने मोहल्ले के लोगों को रफिया को अस्पताल ले जाने के लिये कहा कोई तैयार नहीं हुआ फिर उसने अपने पति को बुलाया उसके पति एवं मोहल्ले के लोगों की मदद से संजीवनी नगर अस्पताल लेकर आय जहां डाक्टर ने मोह.रफी उर्फ रफिया उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया,
पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये आरोपी मुकद्दर के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आदेशित करने पर गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा आरोपी मुकद्दर उम्र 20 वर्ष निवासी गाजीनगर को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुये आरोपी की प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।



