ग्रामीणों ने बिजली समस्याओं को लेकर गुड्डू भैया को सौंपा ज्ञापन

गुड्डू भैया ने विद्युत अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या हल करने का किया आग्रह
छतरपुर। भाजपा के लोकप्रिय नेता पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया के निवास पर बगौता पंचायत के ग्राम सुल्लेरनपुरवाके डेढ़ दर्जन ग्रामीण बिजली समस्या को लेकर उनके पास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ट्रासफार्मर खराब हो जाने से पूरा गांव तीन दिन से अंधेरे में डूबा है। इसके साथ दो-तीन वर्षो से यहां बोल्टेज की समस्याओं से भी जूझ रहे है। कई बार विद्युत विभाग को इस समस्याओं से अवगत भी कराया गया लेकिन उनके द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। जिसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने गुड्डू भैया से मिलकर अपनी समस्या सुनाई। गुड्डू भैया ने मौके से विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्याओंके निदान की बात कहीं। जि सपर अधिकारियों द्वारा गांव में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर नई लाइन डालने का आश्वासन दिया गया है कि गांव में नई लाइन डालते हुए ट्रासफार्मर लगा दिया जाएगा। ग्रामीणों नेबताया कि गांव दो दिन से अंधेरे में डूबा हुआ है। वहीं आए दिन बिजली चली जाने से फसले बर्बाद हो रही हैतो वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जिसके बाद गुड्डू भैया ने ग्रामीणोंको आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द गांव कोबिजली समस्या से निजाद दिलाया जाएगा। ज्ञापन सौपने के दौरान संतोष अहिरवार, रामलाल अहिरवार, मनशुकलाल अहिरवार, कैलाशी यादव, रामकिशोर कुशवाहा, मिट्ठू अहिरवार, मनिराम अहिरवार, फूलचंद्र अहिरवार, बबलू अहिरवार, सोहन यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।



