दलित युवक से मारपीट कर हत्या के आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। जिले के लवकुशनगर सब डिबीजन मे दलित युवक से मारपीट कर हत्या के आरोपियों को गौरीहार पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है फरियादी कल्लू अनुरागी पिता स्व श्री बिंदा अनुरागी उम्र 60 बर्ष निवासी ग्राम किसुनपुर थाना गौरीहार द्वारा रिपोर्ट कि गई कि दिनांक 7/12/2020 को गांव के संतोष पाल एवं लवकुश सोनी मृतक देवराज अनुरागी को खाने पीने की पार्टी करने के लिए घर से ले गए थे पार्टी में खाने पीने की बात पर से लड़ाई झगड़ा होने पर दोनो आरोपियों ने देवराज की लाठी से मारपीट की और घर छोड़ दिया। मारपीट से आई चोटो के कारण देवराज की मृत्यु हो गई। फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना गौरीहार में अप क्र 211/2020 धारा 302,34 भा.द.वि. 3(2)v sc st act पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की जानकारी होते ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में एवं एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में दिनांक 10/12/2020 को ग्राम ठकुर्रा नदी के पास पुल से आरोपी संतोष पाल एवं भूरा उर्फ लवकुश सोनी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठीयां एवं मोटरसाईकिल जप्त की गई। आरोपी भूरा उर्फ लवकुश सोनी पर थाना गौरीहार मे पूर्व से मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या के मामले पंजीबध्द है।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी–
- संतोष पाल पिता श्री राम खिलावन उम्र 25 साल निवासी ग्राम किसुनपुर थाना गौरीहार जिला छतरपुर
- भूरा उर्फ लवकुश सोनी पिता स्व श्री बाबूलाल सोनी उम्र 30 साल निवासी ग्राम किसुनपुर थाना गौरीहार जिला
उल्लेखनीय भूमिका
कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरीहार उप निरी जसवंत सिंह राजपूत, उप निरी कुलदीप जादौन, आर. हरीशरण यादव, आर निकेश यादव,आर जय बागरी, आर हरिराम वर्मा, आर कुलदीप राय आर रहीस, आर बाबूखान म.आर ज्योति सिंह, सायबर प्रभारी उप निरी निशा श्रीवास्तव, आर संदीप, आर किशोर,आर धर्मराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



