जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राइट टाउन स्टेडियम में फुटबॉल ग्राउंड बनाया जाए लेकिन न हो खिलाडि़यों की अनदेखी – विधायक विनय सक्सेना

जबलपुर दर्पण। पंडित रविशंकर शुक्ल राइट टाउन स्टेडियम को फुटबॉल ग्राउंड के रूप में निर्मित कराए जाने से मॉर्निंग वॉकर्स को होने वाली असुविधा की ओर उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना ने निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। इस संबंध में विधायक विनय सक्सेना ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर राइट टाउन स्टेडियम को फुटबॉल ग्राउंड के रूप में विकसित किए जाने पर मॉर्निंग वॉकर्स के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। विधायक विनय सक्सेना द्वारा लिखे पत्र में कहा है कि राइट टाउन स्टेडियम में बुजुर्ग युवा महिलाएं बच्चे एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में सुबह शाम वॉक करने पहुंचते हैं अतः फुटबॉल ग्राउंड बन जाने से मॉर्निंग वॉकर्स एवं अन्य खिलाडि़यों को सुविधाओं का सामना करना पड़ेगा अतः इनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विधायक विनय सक्सेना के इस आग्रह पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विचार करते हुए विधायक को आश्वासन दिया है कि फुटबॉल ग्राउंड के निर्माण के दौरान मॉर्निंग वॉकर्स के हितों एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आश्वस्त किया है कि फुटबॉल ग्राउंड के निर्माण के साथ-साथ शहर के सम्माननीय बुजुर्गों युवाओं बच्चों महिलाओं एवं अन्य खिलाडि़यों के लिए भी खेलो एवं शारीरिक व्यायाम संबंधी गतिविधियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर इसकी कार्ययोजना बनाकर उस पर शीघ्रता से क्रियान्वयन कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page