डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आदिवासी क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों को कर रहे जागरूक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में अखिल भारतीय संबंधित कंट्रक्शन मजदूर संघ द्वारा निरंतर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत चांदरानी मैं चौपाल लगाकर बैगा मजदूरों को संघ द्वारा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हितग्राही मूलक, रोजगार गारंटी मनरेगा, आधार कार्ड एवं बैंक संबंधित रुपए की लेन देन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनधन खाते में सुरक्षा के लिए पासबुक पुस्तिका का उपयोग करने को कहा गया है। जागरूकता कार्यक्रम में श्रम कार्ड पंजीयन सहित अन्य विषय में मजदूरों को जानकारी देते हुए शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाने को कहा गया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मजदूरों को कंट्रक्शन मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जागरूक करने में सहभागिता निभा रही हैं। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष राम सुजान ठाकुर, ब्लॉक सचिव लक्ष्मण धुर्वे सहित ग्राम के मजदूर व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page