अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

संघपीठ आदित्यवाहिनी के जिला संयोजक बने ब्रम्हचारी आशुतोष चैतन्य महाराज

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। धर्म संघपीठ आदित्यवाहिनी के डिंडोरी जिला संयोजक ब्रम्हचारी आशुतोष चैतन्य महाराज को बनाया गया है। बताया गया कि जगतगुरु शंकराचार्य, गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज द्वारा स्थापित धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनीं हिंदू राष्ट्र संघ के धर्म परायण राष्ट्र भक्तों की पिछले दिनों 27 अगस्त को प्रादेशिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। संगोष्ठी के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अभियान को ध्यान में रखते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित कर हिंदुओं को संगठित करने को कहा गया है‌। गौरतलब है कि आदित्य वाहिनी धर्म संघपीठ से अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वाहिनी प्रेमचंद्र झा के द्वारा मध्यप्रदेश में भी आदित्यवाहिनी के क्षेत्रीय संयोजक अवनीश तिवारी के अनुमोदन पर नियुक्ति की गई है। संघपीठ ने कटनी जिले के लिए वीरेंद्र तिवारी त्यागी महाराज तथा अशोकनगर जिले के लिए सुनील राय, ग्वालियर के लिए ब्रजेश पटसारिया, सागर के लिए श्याम बिहारी चौबे एवं डिंडौरी के लिए ब्रम्हचारी आशुतोष चैतन्य जी महाराज को मनोनयन किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले वासियों सहित ब्रम्हचारी आशुतोष चैतन्य महराज ने जगदगुरु का आभार व्यक्त किया गया है। जानकारी में बताया गया कि मध्यप्रदेश के 11 जिलों मे आदित्यवाहिनी के संगठन विस्तार की जिम्मेदारी अवनीश तिवारी को दी गई थी, जहां अभी तक लगभग 6 जिले दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दमोह मे जिला संयोजकों को मनोनयन शीघ्र किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page