मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर ग्राम पंचायत डांड़बिछिया में हुआ संपन्न

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने मंगलवार को ग्राम पंचायत डांड़बिछिया जनपद पंचायत डिंडौरी में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में हितग्राहियों का चयन कर हितलाभ वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाने को कहा। जिससे आयुष्मान भारत कार्ड धारक हितग्राही 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य लाभ उठा सके। कलेक्टर श्री झा ने शिविर में हितग्राहियों का चयन कर मुख्यमंत्री संबल योजना के कार्ड बनाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हा का वितरण करने को कहा, शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी-2 गीता आर्मो ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं डिंडौरी तथा जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी आकाश तुरकर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी तथा ग्रामीणजन मौजूद थे। गौरतलब है कि जिले में 31 अक्टूबर 2022 तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। आयोजित शिविर में केन्द्र एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड से हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पौधरोपण करने तथा दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरण करने को कहा, अभियान के अंतर्गत पर वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। जनपद पंचायत डिंडौरी में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत चिचरिंगपुर रैयत, सहजपुरी रैयत, सिलहरी रैयत एवं दुहनिया रैयत में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में हितग्राहियों का चयन कर हितलाभ वितरण की कार्रवाई की गई।



