डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सीईओ जिपं अरूण कुमार विश्वकर्मा ने वितरण कराए हितलाभ

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में मंगलवार को ग्राम पंचायत रमपुरी जनपद पंचायत अमरपुर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने आयोजित शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर हितलाभ का वितरण कराया। उन्होंने शिविर में हितग्राहियों से चर्चा की और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर ए.एस. कुसराम सहित जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह जनपद पंचायत अमरपुर में ग्राम पंचायत किसलपुरी और जल्दा मुढिया में भी मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page