एनएसयूआई की जबलपुर टीम सुर्खी में कर रही चुनाव प्रचार

मतदाताओं से वोट देने की अपील।
जबलपुर। मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा लिया है और यह चुनाव कांग्रेस के लिए सत्ता की सीढ़ी साबित हो सकता है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 3 नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव मैं अपना योगदान देने के लिए जबलपुर युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई की टीम भी कमर कस चुकी है।
जबलपुर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के सदस्य सागर जिले की सुर्खी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए सुर्खी पहुंच गए हैं और अपने प्रभार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं, पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र की जनता बिकाऊ को नहीं बल्कि टिकाऊ पारुल साहू को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।
सुर्खी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी कार्य नहीं किए, जनता में इस बात को लेकर गुस्सा भी है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उनके साथ विश्वासघात किया और वह 35 करोड़ में बिक गए।
जबलपुर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के रिज़वान अली कोटी, रघु तिवारी, अमित सोनकर, परवेज़ अख्तर, तौफ़ीक़ चंकी, एजाज़ अंसारी, अदनान अंसारी, अचलनाथ चौधरी, अभय पटेल सहित युवा कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।



