अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
खेत की मेहड पर लगे पेड़ की छटाई करने पर लाठी से हमला:एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

जबलपुर दर्पण नप्र। रविन्द्र उर्फ रावेन्द्र नाहर निवासी छीनामानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके खेत में तीन आम के पेड़ लगे हैं उक्त पेड़ पर प्रकाश पटैल कब्जा किए है उसकी फसल को नुकसान हो रहा था इसलिये आज वह एक पेड़ की छटाई करवा रहा था,तभी प्रकाश पटैल उसके जातिगत शब्दों का प्रयोग कर गाली गलोज करने लगा उसने मना किया तो लाठी से हमलाकर हाथ पैर में चोट पहुॅचा दी तथा गाल में थप्पड़ मारा जिससे उसे दाहिने कान में सुनाई कम दे रहा है उसकी मां एवं पत्नी ने आकर बीच बचाव किये तो प्रकाश पटैल जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



