श्री गणेश की चैतन्य झांकी का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। ब्रह्मा कुमारीज, शिव स्मृति भवन, भवरताल में श्री गणेश की चैतन्य झांकी का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए भ्राता सदानंद गोडबोले, बहिन स्वाती गोडबोले, पूर्व महापौर नगरनिगम जबलपुर, बहिन कमलेश यादव नगर महिला कांग्रेस, राज योगिनी बी के भावना बहिन, डॉ एस के पांडे, बी के भूमि बहिन, बी के वर्षा बहिन, चैतन्य झांकी के पश्चात सभी अतिथियों ने अपने 2 विचार रखे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार भ्राता पवन पांडे जी ने किया। बी के भावना दीदी जी ने बताया की ये पर्व वास्तव में हमें सिखाता है जो गणेश जी की प्रतिमा है वो विभिन्न शिक्षाओं का प्रतिक है। उनकी दूरंदेसी बुद्धि और उनका अपने से बड़ो के प्रति उनका समर्णण, अपने से छोटो का सम्मान ये उनसे परिलक्षित होता है।



