खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कुशवाहा समाज समेलन में याद आये समाज के पेरक सुखलाल कुशवाहा, समाज की बेटी ने दी महिलाओं को प्रेरणा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर के ग्राम पंचायत गिरदुहा में रविवार को हुये कुशवाहा समाजिक सम्मेलन में जबलपुर जिले से लेकर अन्य जिलों से आये समाज के प्रतिष्ठित नागरिक व कार्यकर्ताओं ने समाज से जुड़ी बातों को लेकर मंच के माध्यम से सन्देश पहुचाया वहीँ समाज के प्रेरणा देने वाले सुख लाल कुशवाहा को भी याद किया गया। इस क्षेत्रीय काछी कुशवाहा समाज के आयोजक समिति ने कार्यक्रम की शुरूआत समाज पेरक गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, कबीर दास, सावित्री बाई फुले, ज्योति बाफले, डॉ भीमरावआंबेडकर की फोटो चित्र पर पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की,वहीँ स्वागत बेला में समाज की बेटियों ने स्वागत गीत के साथ की स्वागत गीत – हम तुम्हारी राह में बैठें हुये हैं हार्दिक स्वागत के लिए ।स्वागत बेला पश्चात सतना जिले से आये मोहनलाल कुशवाहा ने समाज में ही एकता और विश्वास है कर समाज एक जुट रहे का संदेश पहुचाया। उन्होंने ने एक सन्देश दिया कि काछी नहीं हम काशी हैं और इस नाम से काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान कहे जाते हैं । हमारे समाज ने आज अपनी समाज काछी न लिखकर कई प्रकार से जाने जाते हैं जैसे कि कुशवाहा समाज काछी ,हल्दकार, सैनी, मोर समाज ये सभी काछी ही कहलायेंगे। इस तरह समाज अगर एक जुट हो कर रहे तो हमारा समाज एक सर्व उत्कृष्ट स्थान में जाना जायेगा। इस समाज की बेटी ने दिखाया समाज की महिलाओं को आईना – पनागर तहसील क्षेत्र के पठरा उमरिया रहने वाली समाज की बेटी प्रियंका पिता देवकरण काछी ने समाज की महिलाओं को आईना दिखाते हुए कहा कि घूघट नहीं ये पर्दा हैं समाज हमारा कहता है, घर की नारी मर्यादा हमारी ये समाज जब तक शिक्षित और जागरूक नहीँ होगा तब तक समाज में महिलाओं को शोषण होता रहेगा। प्रियंका काछी ने सभी समाज की महिलाओं को सन्देश के माध्यम से बताया कि लम्बा लम्बा घूघट ओढ़ने से समाज का विकास नहीं होता हैं समाज में आचरण मर्यादा और मान सम्मान करने से आगे बढ़ता है ।इस लिये अपने परिवार में बेटा बेटी का भेदभाव न कर शिक्षित करने की कोशिश करें जिससे हमारा समाज प्रबल बन कर आगे बढ़े। इस लिये समाज में लगातार समारोह संगठन के माध्यम से इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं । हमें शिक्षा की आवश्यकता हैं, सामाजिक मूल्यों एवं सुधारों की आवश्यकता हैं,सामूहिक विवाह व अवधारणा सामाजिक की आवश्यकता होती हैं, कुरीतियों की आवश्यकता परिचर्चा के विषय में विशाल सम्मेलन के माध्यम से दूर की जा सकतीहै। इन्हीं बातों को लेकर काछी कुशवाहा समाज ने समाजिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। 10 अक्टूबर को हुये सुबह 10 बजे से ग्राम गिदुरहा मझगवां बघराजी रोड में समाज के लोगों में एकजुटता नजर आई। कुशवाहा काछी सामाजिक सम्मेलन के माध्यम से कुशवाहा समाज नियंत्रण सामाजिक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है और करता रहेगा। इसी क्रम में रविवार को हुए इस कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष संतराम पटेल अध्यक्ष, डॉक्टर हुकुम उप कोषाध्यक्ष, संयोजक उजियारे लाल, कोषाध्यक्ष बहादुर पटेल ,सचिव राजकुमार हल्दकार, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्यामलाल काछी व पूर्व सरपंच, संगठन मंत्री रूपलाल हल्दकार के साथ विशिष्ट अतिथि भागचंद काछी, गंगाराम काछी,राजाराम काछी,मोतीलाल काछी,पुरन लाल काछी,तुलसीराम कुशवाहा, महैन्द्र सैनी, भरत लाल- भगवानदास,द्वारका व्रन्दावन वर्मा,सूरज प्रसाद, डब्बल लखन लाल,सुक्खू लाल, रामराज,शीतल, रामिलन, श्रीमती मायादेवी, कंधी लाल ,प्रियंका पटैल, गिरानी लाल, नरेन्द्र सैनी, विजय पटैल, मिरखु लाल उपस्थित रहे। आयोजक समिति के उपाध्यक्ष विनोद काछी सरपंच कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि बैजनाथ कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष तथा कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के रामराज काछी के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गई थीं । दौरान ओबीसी जिला अध्यक्ष छोटे पटेल ,शीतल पटेल सरपंच विनोद पटेल के साथ काछी कुशवाहा समाज के कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page