खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दुर्गा समितियों की बैठक : देवी विसर्जन को लेकर साफ-सफाई पर हुई चर्चायें

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। दुर्गा समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की उपस्थिति में शनिवार को रात्रि में दुर्गा समिति के सदस्यों और जन प्रतिनिधि के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक के दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चाये हुई वहीँ देवी प्रतिमाओं के विषर्जन को लेकर 16 अक्टूबर को सभी देवी प्रतिमाओं का विषर्जन निर्धारित किया गया। साथ ही नवरात्रि पर्व में सभी पण्डालों एवं घरों में बोये गये ज्वारों को 10 दिन के साथ ही ज्वारे विषर्जित किये जायेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से नगर की नर्मदा जल योजना को लेकर पूरे शहर में सी सी रोड की दुर्दशा को लेकर अधिक देर तक चर्चाएं हुई। साथ ही नगर में साफ सफाई व्यवस्था पर जोर देने की बात रखी गई। नगर व्यवस्था को लेकर हुई जन बैठक में उपस्थित रहे – दुर्गा समिति के अध्यक्ष अरुण जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती जय श्री चौहान, नगर के प्रतिष्ठित रज्जू सराफ, अंजनी गौतम, सत्यप्रकाश खरे अधिवक्ता, रमेश पटैल , अनिल जैन, दीपक गुप्ता, राजू गुप्ता, शिशिर पाण्डे,विनय जैन, प्रशान्त परोहा, अनुपम सराफ, ज्योति पटैल ,गौरादेवी , नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी सुशील वर्मा आर आई , प्रदीप पाण्डे,राजेश पटैल,याकुब खान, देवी साहू सहित अन्य कार्यकता समेत व्यपारी गण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page