अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टीचर्स डे की पार्टी के दौरान हुए वाद विवाद पर युवक ने की मारपीट           

जबलपुर दर्पण नप्र। आकाश जैन निवासी शिवनगर ने विजय नगर थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसके पिता सनत कुमार जैन की मढोताल सिविक सेंटर में कपड़े की दुकान है। वह शाम के समय आदि प्लाजा विजयनगर में चायवाय कैफे की दुकान के सामने बैठा था तभी विनय साहू अपने साथी अनुराग विश्वकर्मा के साथ आया और बोला कि टीचर्स डे की पार्टी हेर्च टैग कैफे एकता चौक में हुई थी वहां पर लड़कों के बीच में कुछ विवाद हुआ था अनुराग विश्वकर्मा बोला पार्टी में यह भी था इसी बात पर दोनों एक राय होकर गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे,विनय साहू ने लाठी से हमलाकर सिर में चोट पहुॅचा दी अनुराग विश्वकर्मा ने जमीन पर पटक दिया जिससे कमर में चोट आयी है मारपीट कर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page