डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भारत जोड़ो यात्रा का महिला कांग्रेस कमेटी ने किया समर्थन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में भारत जोड़ो यात्रा का महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने समर्थन किया है। बताया गया कि देश में बढ़ रहीं बेरोजगारी, मंहगाई सहित महिलाओं पर आत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा अभियान के तहत कन्याकुमारी से आज पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। इसी क्रम मे डिंड़ौरी विधान सभा के ब्लाक गाड़ासरई के अंतर्गत लिखनी से मझियाखार में महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। महिला पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ पद यात्रा किया गया महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने बताया कि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा आदरणीया विभा पटेल जी के निर्देश पर पद यात्रा किया गया। भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य महंगाई के खिलाफ आवाज उठाना है, देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है और त्रहिम त्रहिम कर रहीं हैं और भाजपा की सरकार आंख कान बंद कर गूंगी बेहरी बनी बैठी है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहें, हिन्दू मुस्लिम कर भाई भाई को लड़या जा रहा है। किसान मरने को मजबूर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा आपसी भाईचारा बढाने के लिए कर रहे हैं, यकिन भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर सबित होगीं। जिले में भारत जोड़ो यात्रा भी की जायेगी, देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी आदिवासी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वृंदा परस्ते, महिला उत्पीडन जिलाध्यक्ष आसमा खान, लक्ष्मी बाई ठाकुर, मानवती यादव, वीरा बाई, फागनी बाई, जयंती बाई, रूकमणि बाई, सुमंत्री आयाम, बैजयंती बाई, किरण बाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page