जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नया गांव के राजा की हर तरफ धूम

दरबार में अर्पित किये 56 भोग, 15 सालों से स्थापित हो रहे बप्पा

जबलपुर दर्पण। शहर के नया गांव क्षेत्र में बीते 15 सालों से विराज रहे नया गांव के राजा भगवान गजानन की धूम मची हुई है। इनके दर्शनों को भक्तजन दूर-दूर से आते हैं और हाजिरी लगाते हैं। इनके दरबार में पूरे नौ दिनों तक मेला जैसा लगा रहता है। नया गांव के राजा के दरबार में बुधवार को 56 भोग लगाये गये। इस भव्य आयोजन में शहर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं लोकायुक्त डीएसपी संजय साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये। नया गांव के राजा के दरबार की एक विशेषता यह भी है कि यहां पूरे नौ दिनों तक धार्मिक आयोजनों का क्रम अनवरत जारी रहता है। कभी भजन-कीर्तन तो कभी गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित होते हैं। नया गांव के राजा का स्थापित करने वाले राठौर परिवार की आस्था का ही परिणाम है कि इतने सालों से नया गांव के राजा की कीर्ति बढ़ती ही गयी है। राठौर परिवार के विजय राठौर, अमित राठौर, स्वीटी राठौर, आकांक्षा राठौर, रश्मि राठौर, रेखा राठौर, मोहित राठौर, शान्वी राठौर एवं विराज राठौर पूरे वर्ष भर गणेशोत्सव की प्रतीक्षा करते हंै और भगवान गजानन की स्थापना के एक माह पूर्व से ही पूरा परिवार उनके  स्वागत की तैयारियों में जुट जाता है। राठौर परिवार का कहना है कि भगवान गणेश हमें आशीर्वाद दें कि हम यूं ही उन्हें सदैव स्थापित करते रहे और उनकी वंदना-आराधना का पुण्य लाभ अर्जित करते रहें।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page