डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
10 सितंबर को डिंडौरी आयेंगे केंद्रिय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 10 सितंबर को प्रातः 8ः00 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः30 बजे बजाग होते हुए डिंडौरी आएंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते सर्किट हाउस बजाग में ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे, तत्पश्चात दोपहर 12ः30 बजे बजाग से प्रस्थान कर दोपहर 1ः30 बजे डिंडौरी आगमन करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायंकाल 4ः30 बजे डिंडौरी से शहपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। सायंकाल 5ः30 बजे शहपुरा आगमन करेंगे तथा रात्रि 8ः00 बजे शहपुरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



