जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रबी सीजन में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करें : श्री संजय दुबे

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने आज अपने दो दिवसीय जबलपुर प्रवास के दौरान दूसरे दिवस आने वाले रबी सीजन के लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी, क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं सहित कारपोरेट कार्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संजय दुबे ने निर्देश दिये कि शासन की मंशा अनुसार किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के कार्य को प्राथमिकता दी जाए इसके लिए तैयारियां अभी से प्रारंभ की जाए। उन्होंने ट्रांसफार्मर और फीडर में ओवरलोडिंग तथा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करनी है उन्हें तुरंत चिन्हित कर बदले जाएं ताकि पीक रबी सीजन में ट्रांसफार्मर फेल होने की दर पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के पहले ट्रांसफार्मरों और सभी लाइनों का मेंटेनेंस निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि रबी सीजन के लिए पर्याप्त विद्युत उपलब्धता के साथ ट्रांसफार्मर भी भरपूर मात्रा में है अतः फील्ड के अधिकारी ट्रांसफार्मर फेल्यूर की रिपोर्टिंग तुरंत दर्ज करें ताकि फेल होने वाले ट्रांसफॉर्मर को समय पर बदला जा सके। उन्होंने हाल में हुई दुर्घटना के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page