वी वीमेन्स ऑनलाइन ग्रुप के दो साल साल पूर्ण

जबलपुर दर्पण। वी वीमेन्स ऑनलाइन ग्रुप के दो साल पूरे होने के पर फुहार पार्टी का आयोजन हुआ। वी विमेंस की अध्यक्ष वैशाली धारियां, मॉडरेटर लीलावती पोखरेल, मीनाक्षी गोयल, आस्था दीक्षित के संरक्षण में फुहार पार्टी का आयोजन होटल दरबार में किया गया। सभी महिलायें इंद्रधनुष रंग में नजर आयीं पार्टी का उद्देश्य सभी के जीवन को रंगो से भरना रहा। पार्टी में रंगो और फुहार से भरे गाने गाये और खेल खेले गए जो पार्टी में आकर्षण का केंद्र बना। दूसरी सालगिरह पर दिवा टू ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसके परिणाम भी घोषित किए गए। जूरी के रूप में वैशाली धारिया, लीलावती पोखरेल, मीनाक्षी गोयल, आस्था दीक्षित शामिल रहे। फोटोजेनिक में पुष्पा चौधरी, विम्मी गुप्ता, सबसे अच्छी पोशाक दीप्ति सोंकेर, मीना खापडे , सबसे अच्छे केश राखी चाचोदिया, रश्मि मिश्रा बेस्ट स्पीकर मीना खापडे ,रोशनी शर्मा, बेस्ट रैम्पवॉक भारती अशोक, सारिका सोनी ने अपने नाम किया| सांत्वना पुरस्कार मीना नरेटि, नमिता शर्मा अंजना तिवारी स्मृति श्रीवास्तव, प्रियंका अग्रवाल अंत में दीवा टू का किताब मीना खापर्डे को मिला पार्टी का समापन अध्यक्ष द्वारा सदस्यों का आभार प्रकट कर किया।



