पत्नी ने शराब पीने पैसा नही दिया तो पति ने पत्नी पर किया प्राणघातक हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नप्र। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत चौकीताल में झगड़ा होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को कोटवार दिलीप ने बताया कि मारपीट में घायल को उपचार के लिए 108 से मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। मेडिकल कॉलेज पहुॅची भेड़ाघाट पुलिस को श्रीमती गेंदरानी उर्फ लोंग बाई यादव निवासी चौकीताल ने बताया कि छोटी लड़की उषा यादव अपने पति बच्चों के साथ उसकी देखरेख के लिये उसके साथ रहती है दामाद अन्नू उर्फ वीरेन्द्र यादव गणेश विसर्जन के बाद घर आकर बोला कि मुर्गा बनाओ,उषा मुर्गा बनाने लगी, दामाद उससे शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा,उसने कहा पैसा नहीं है इसी बात पर नाराज होकर दामाद उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा,वह बीच बचाव करने लगी तो गाली गलोज कर लकड़ी से हमलाकर वायीं आंख कमर में चोट पहुॅचा दी तथा सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जारी हैं।



