जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरा-भरा अभियान की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण कार्यकर्ताओं द्वारा की गई

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–हरा-भरा मध्य प्रदेश इस अभियान के प्रथम चरण पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण के सभी मंडलों में100 -100 पौधों का पौधारोपण किया जा रहा है, इसी कार्यक्रम में आज मझौली के पश्चिम मण्डल के नंदग्राम में पौधारोपण किया साथ ही मण्डल के अध्यक्ष मुकेश सेन ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक दहिया ज़िला मंत्री अंचल साहू , मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल , मोनू पटेल , विजय प्रधान सहित युवा मोर्चा के साथी गण एवं वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,
साथ ही ज़िला अध्यक्ष राजमणि सिंह बधेल ने इस कार्यक्रम के माध्यम से आग्रह किया की आप भी युवा मोर्चा की अनुपम पहल हरा भरा मध्यप्रदेश में सहभागी बने और पौधारोपण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page