खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

तेजगढ़ रेंज के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई जारी,वन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा सागौन की अवैध कटाई

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। तेजगढ़ रेंज की बीट कटंगी भैंस खार के जंगलों से इन दिनों बड़ी मात्रा में सागौन के पेड़ों के काटने का सिलसिला जारी है। जंगल में दिन रात कटाई चल रही हैं। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग द्वारा तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को इसकी जानकारी होने के बाद भी वन माफियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे जंगलों से सगौन के पेड़ समाप्त होते जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है जंगलों की अवैध कटाई वन विभाग की सहमति पर खुलेआम चल रही है। जंगलों के संरक्षण संवर्धन तथा वनों की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिवर्ष क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है किंतु पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में वन विभाग पूरी तरह असफल रहा है या यूं कहें कि वन विभाग अवैध कटाई व सागौन तस्करों पर कार्यवाही करने असफल सावित हो रहा है यही वजह है कटंगी भैंसखार जहां कभी सागौन के घने जंगल हुआ करते थे आज स्थिति बन गई है कि नाम मात्र के सागौन पेड़ बचे हुए हैं जिनकी धीरे-धीरे कटाई बदस्तूर जारी है वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समय रहते अवैध सागौन के पेड़ की कटाई रोकने पर ध्यान नही दिया गया तो शेष बचे सागौन के पेड़ खत्म हो जाएंगे तेजगढ़ रेंजर अधिकारी नीरज पांडे का कहना है आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है मैं कल जाकर निरीक्षण करता हूं और जांच में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई पाई जाती तो बीटगार्ड पर कार्यवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page