जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव आयोजित

जबलपुर दर्पण। वेदमाता गायत्री एवं युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठपंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और 33 कोटी देवी -देवता को कलश में आवाहन् के साथ श्री तिरूवेंकट मुडैयान तमिल सभा के तत्वावधान मे पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ सदर गली नंबर 21 मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर यज्ञ का संचालन कर रहे श्री नारायण दुबे ने बताया कि यज्ञ से सारे विश्व का कल्याण होता है तथा भगवान भी नित्य यज्ञ करने से शीघ्र प्रसन्न हो अपने अनुदान वरदान प्रदान करते हैं। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी बीबी शर्मा द्वारा यज्ञाचार्यों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर मंच पर स्वागत किया गया। तमिल समाज के बड़ी संख्या में माताओं बहनों ने उपस्थित होकर यज्ञ का लाभ लिया। श्रीआर कृष्णन पिल्ले द्वारा आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं गायत्री महामंत्र की महिमा बताते हुए सभी से नित्य गायत्री महामंत्र करने का अनुरोध किया। यज्ञ के दौरान गायत्री परिवार की दीप्ति दीदी और पुष्पेन्द्र ने मधुर प्रज्ञा गीतों से सबका मन मोह लिया,इस अवसर पर कु. कृतिका का विद्याप्रारम्भ संस्कार तथा कु. केशवी और पंकज जी का जन्मदिन संस्कार सम्पन्न कराया गया । इस दौरान प्रेम शंकर तिवारी, मृदुला शर्मा, मधु नामदेव, सोहनलाल खत्री, सुनील मालवीय आदि ने अपना योगदान प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page