जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्वारीघाट रविदास आश्रम समिति एवं संत रविदास समाज के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकल गई

जबलपुर दर्पण। संतों के संत शिरोमणि सद्‌गुरू रविदास की 647 वीं जयंती ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुई, जिसमें रविदास समाज एवं ग्वारीघाट रविदास आश्रम समिति के नेतृत्व में 25 क्षेत्रों की प्रतिमा सम्मिलित हुयीं वहीं रविदास समाज द्वारा 35 झाकियां जिसमें देश विदेश की परिस्थिति, वर्तमान देश का परिदृश्य एवं महापुरूषों के शैल्यचित्र वाणी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही, अंतर्राष्ट्रीय श्याम बैण्ड द्वारा मधुर प्रस्तुति कट, डी.जे., दोल, ढमाल, शेर नृत्य एवं मण्डला जिला से आदिवासी नृत्य कलाकारों ने 30 महिला समूह का नृत्य लोगों को बहुत मन मोहा, मुख्य चल समारोह शोभायात्रा सिन्धी कैम्प भानतलैया से चलकर डॉ. अम्बेडकर चौक से प्रारंभ हुआ जिसका शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी रंजीत चौघरी ने किया जिसमें शहर के कई विधायक, पार्षद, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सम्मिलित हुये जिनका अभिनंदन समाज द्वारा शाल, श्रीफल व पुष्पमाला से स्वागत किया गया। शोभायात्रा अम्बेडकर चौक से प्रारंभ होकर करमचंद चौक, मालवीय चौक, शास्त्रीब्रिज होते हुए संत रविदास आश्रम गौरीघाट में सम्पन्न हुई, रविदास समाज के लगभग एक लाख लोगों की उपस्थिति में रविदास समाज के मुख्य सूत्रधार एड. बालकिशन चौधरी एवं रविदास आश्रम समिति के अरविंद चौधरी, यमेश चौधरी, सेठ बालकिशन चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, राकेश समुद्र, को समाज के मुखिया के रूप में सर्वसम्मति से माला पहनाकर किया गया, रविदास समाज के मुख्य सूत्रधार एड. बालकिशन चौधरी, महासचिव राजेन्द्र चौधरी, विवेक सतनामी, रंजीत चौधरी, राजेन्द्र रामनाथन, अशोक चौधरी, मनोज मासाब, राहुल पौघरी, धर्मेन्द्र चौधरी, कार्तिक चौधरी, विक्की चौधरी, गोपाल चौधरी, करन चौधरी, नीरज चौधरी, बल्लू पेंटर, जुगन सतनामी, राकेश बुद्धिमानी, गैवी चौधरी, रोशन चौधरी, सुशील चौधरी, मंजू अहिरवार, विमल चौधरी, पवन चौधरी,अयोध्या चौधरी, काशी मास्टर सहित लाखों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page