जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तपती गर्मी में 51 यूनिट रक्तदान कर अन्नदाता बना रक्तदाता

श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर भारतीय किसान संघ जबलपुर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर पाटन में संपन्न।

देवतुल्य हैं देश का अन्नदाता किसान:प्रवीण गुप्त


जबलपुर । कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में देश का अन्नदाता किसान जहां अन्न भंडार भरने में कड़ा परिश्रम कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी से पीड़ित जनों के लिये रक्तदान में भी पीछे नहीं है। तपती गर्मी में किसानों के द्वारा 51 यूनिट रक्तदान इसका सजीव प्रमाण है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्त ने श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर भारतीय किसान संघ जबलपुर के द्वारा पाटन में आयोजित रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर के अवसर पर व्यक्त किये। श्री गुप्त ने आगे कहा कि किसान के परिश्रम के कारण ही आज हम कोरोना जैसी आपदा के समय में समाज के हर वर्ग को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने में सफल हुये हैं। हमारे पास चिकित्सा के साधनों की कमी हो सकती है लेकिन अन्न के भंडारों की कमी नहीं हैं। जिसके लिये हमारे देश का देवतुल्य किसान साधुवाद का हकदार है। 

पाटन विधायक अजय विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि पाटन क्षेत्र का किसान गरीब जनों के लिये पांच सौ क्विंटल अन्न का दान कर चुका है और आज भीषण गर्मी में रक्तदान कर रहा है। धन्य है यह भूमि जिसने ऐसे किसान पुत्र पैदा किये हैं। पाटन के सामुदायिक भवन में आयोजित रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर में सेवा भारती महाकोशल प्रांत, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जबलपुर, योगमणि ट्र्स्ट व राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वंयसेवकों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कृषि विभाग की अनुविभागीय अधिकारी इंदिरा त्रिपाठी ने भी रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री प्रवीण गुप्त, पाटन विधायक अजय विश्नोई, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष डाॅ जितेन्द्र जामदार, सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री महेश सोनी, भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, प्रांत प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी, रामकृष्ण सोनी, विश्व हिंदू परिषद से सुरेन्द्र सिंह, चिकित्सकों के दल में डाॅ संजय, डाॅ आदर्श, रक्तदान शिविर प्रभारी रेडक्रास सोसाइटी से डाॅ अमित पांडे, डाॅ नितेश पांडे, अभिषेक शुक्ला कृषि विभाग की अनुविभागीय अधिकारी इंदिरा त्रिपाठी, किसान नेताओं में शिव पटेल,देवेंद्र यादव, अजय पटेल,कृष्णशेखर सिंह,, आचार्य जगेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, मोनू ठाकुर अभिषेक सिंह, सुरेंद्र सिंह,नंदकिशोर पटेल, सुजीत सिंह, यादवेंद्र सिंह, संजय सिंह, लालजी पटैल, अर्जुन सिंह की उपस्थिति  उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page