जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सचिन गुप्ता बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवँ साँसद वीडी शर्मा एवँ भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल के निर्देशानुसार,नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के अनुमोदन के पश्चात व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष जैन ‘कल्लू’ ने व्यापारी प्रकोष्ठ जबलपुर महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी जिसमें सचिन गुप्ता को
जिला सह संयोजक बनाया गया है। सचिन गुप्ता को जिला सह संयोजक बनने पर उनके शुभचिंतकों ने बढ़ाई एवं शुभकामनायें दी है।



