जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
केवल भाजपा ही ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है : सरताज मंज़िल*

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंज़िल ने बताया के केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के भाजपा कार्यकर्ता एवं गुर्जर बकरवाल मुस्लिम समुदाय के गुलाम अली को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है, यह सम्भवतः पहली बार है जब क्षेत्र के गुर्जर मुस्लिम समुदाय के किसी व्यक्ति को मनोनीत सदस्य के रूप में उच्च सदन में भेजा गया है, गुलाम अली एसटी वर्ग से आते हैं, और ये जम्मू कश्मीर के लिए यह एक महत्वपूर्ण फैसला है, सरताज मंज़िल ने नियुक्ति की सराहना करते हुए इसे एक “महत्वपूर्ण कदम” बताया क्योंकि यह घाटी में रहने वाले गुर्जर समुदाय को मान्यता देता है,, गुलाम अली जी को राज्यसभा में पहुंचने की हार्दिक शुभकामनाएं, साथ ही शीर्ष नेतृत्व एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार।



