जबलपुर जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में 12 से 17 सितंबर तक रोगी सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी कड़ी के अंतर्गत भारत सरकार के आदेशानुसार दिनाँक 12 से 17 सितंबर तक सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में रोगी सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है । क्षेत्रीय संचालक जबलपुर डॉ सजंय मिश्रा ने बताया कि जबलपुर जिले में 12 से 17 सितंबर तक मेडिकेशन सेफ्टी थीम पर जिला अस्पताल, समस्त डिस्पेंसरी, संजीवनी क्लीनिक, सीएचसी,पीएचसी,यूपीएससी, एवं हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों व स्टॉफ के सुरक्षा की महत्वता पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा । समस्त स्टॉफ को मरीजों की सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई जाएगी ।मरीजों की सुरक्षा से जुड़े हाई एलर्ट ड्रग्स व अन्य मुद्दों पर स्टॉफ में जागरूकता व समझ विकसित की जाएगी ।मेडिकेशन एप व मेडिकेशन सेफ्टी के पाँच मोमेंट्स के बारे में मरीजों को जागृत किया जाएगा ।अंत मे पोस्टर प्रतियोगिता व राष्ट्रीय स्तर से बेबिनार का भी आयोजन किया जाएगा ।इस वर्ष इसकी थीम है “बिना नुकसान के दवा” । असुरक्षित दवा पद्धतियों व दवा त्रुटियों ने दुनियाभर में सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल को काफी नुकसान पहुँचाया है ।इसके परिणाम स्वरूप गंभीर रोगों क्षति, विकलांगता और यहा तक की मृत्यु भी हो जाती है।



