हैकफेस्ट-जबलपुर 4.0 के रजिस्ट्रेशन हुए प्रारम्भ

जबलपुर दर्पण। जिला कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी चेयरमैन डॉ. इलैया राजा टी, निगमायुक्त एवं कार्यपालिक निदेशक स्मार्ट सिटी आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जबलपुर इन्क्यूबेशन सेंटर जो विगत कई वर्षो से जबलपुर और समूचे महाकौशल मैं स्टार्टअप्स और उद्यमिता के विकास लिए निरन्तर रूप से कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहा है, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 8 और 9 अक्टूबर को शहर में वार्षिक स्टार्टअप हैकथॉन “हैकफेस्ट-जबलपुर 4.0“ का आयोजन करने जा रहा हैं, जिसके रजिस्ट्रशन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। “हैकफेस्ट-जबलपुर“ एक ऐसी पहल है जो छात्रों को हमारे दैनिक जीवन में आने वाली कुछ समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, और इस प्रकार से उत्पाद-नवाचार की एक संस्कृति और समस्या को हल करने की मानसिकता विकसित करता है। हैकफेस्ट जबलपुर हर बार की तरह इस बार भी भव्य रूप मैं आयोजित किया जायेगा, जबलपुर इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रतिनिधि जबलपुर शहर के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में हैकथॉन-बूटकैंप का आयोजन करेंगे, जिसमें वह “हैकफेस्ट जबलपुर“ में भाग लेने की प्रक्रिया से लेके हैकाथॉन को जीतने तक की तकनीकों से अवगत कराएँगे, और साथ ही शहर के छात्रों को “हैकफेस्ट जबलपुर 4.0“ में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। “हैकफेस्ट-जबलपुर 4.0“ मैं राष्ट्रीय स्तर के स्टार्टअप्स मेंटर, स्टार्टअप निवेशक और स्टार्टअप इकोसिस्टम मैं काम कर रहे लोगो को आमंत्रित किया जायेगा, जो शहर के स्टार्टअप्स को उचित मार्गदर्शन और दिशा प्रदान करेंगे। “हैकफेस्ट-जबलपुर 4.0“ के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jicjabalpur.org पर आपने स्टार्टअप आईडिया को रजिस्टर कर सकते है और उससे जुडी आगामी जानकारियों प्राप्त करने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें।



