सूने घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता। बरेला थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव से मिली जानकारी अनुसार बरेला पुलिस टीम के द्वारा तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात ,गैस की टंकी ,मोटर बैटरी, लेपटाप,एल ई डी कीमती करीबन 5 लाख रूपये के जप्त किये गये हैं। यह है मामला, रात्रि मे चेकिंग के दौरान पुरवा तिराहे पर तीन युवक संदिग्ध हालात मे बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पूछने पर तीनों ने अपने नाम इन्द्रकुमार उर्फ पुस्सू उर्फ शिवकुमार बरकडे राजकुमार झारिया,अज्जू उर्फ अजय यादव बताया पूछताछ के दौरान बरेला अंतर्गत जमुनिया तिराहा,हिनोतिया भोई, धनपुरी में एवं थाना बरगी क्षेत्र मे चोरी करना बताया आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुए सोने के जेवर वजनी लगभग 5 तोला एवं चांदी के जेवर वजनी लगभग 2 किलो तथा लैपटाप,एलईडी,गैस टंकी,पानी की मोटर, बेैटरी आदि कीमती 5 लाख रूपये के जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को उपरोक्त प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये और भी चोरी की वारदातों के सम्बंध में पूछताछ हेतु राजकुमार झारिया एवं इन्द्र कुमार को 1 दिन की पुलिस रिमाण्ड पर लिया एवं अज्जू उर्फ अजय यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



