बरेला पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान मादक पदार्थ गांजा तस्करो को रंगे हाथों दबोचा

जबलपुर दर्पण नगर संवादाता। थाना प्रभारी बरेला उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव से मिली जानकारी अनुसार वाहन चैकिंग के दौरान महगवॉ रोड पर कार क्र सीजी.04-डीसी. 7545 को रोका गया,कार में दो लोग सवार थे,कार को रोकते ही कार चालक एक हजार रूपये निकालकर देने लगा, संदेह होने पर कार की चैकिंग की गयी तो कार के पीछे की डिक्की में एक एसीसी सीमेंट की सफेद बोरी रखी मिली जिसे खोलकर चैक किया गया तो बोरी के अंदर गांजा भरा हुआ मिला,तौल करने पर बोरी के अंदर 4 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 70 हजार रूपये का रखा मिला , पूछताछ में दोनों कार सवार ने अपने नाम शेख सियाजुल एवं अनिल भारती बताये, कार एवं गांजा को जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।



