जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तीन दिवसीय विद्युत परिवार हिन्दी महोत्सव

बिना राष्ट्रभाषा के देश होता है गूंगा

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हिन्दी महोत्सव 2022 के द्वितीय दिवस आज शक्त‍िभवन के केन्द्रीय ग्रंथालय में मुख्य अत‍िथ‍ि मानकुंवरबाई महिला महाविद्यालय की हिन्दी प्राध्यापक डा. स्मृति शुक्ला ने ऐतिहासिक संदर्भ में हिन्दी भाषा का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी ने पूरे देश के नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। वर्तमान काल में हिन्दी भाषा देश के सभी हिस्सों में बोली व स्वीकार की जाती है। यह ध्यान रखना होगा कि बिना राष्ट्रभाषा के देश गूंगा हो जाता है। डा. स्मृति शुक्ला ने कहा कि हिन्दी भाषा का सरलीकरण हो और अशुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में हिन्दी भाषा को विकसित करने के लिए सभी परिपत्र व आदेश हिन्दी भाषा में प्रसारित किए जाएं। द्वितीय दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति के अध्यक्ष एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता, अतिरिक्त महाप्रबंधक अख‍िलेश अग्रवाल, समिति के संगठन सचिव आलोक श्रीवास्तव सहित विद्युत कंपनियों के अभ‍ियंता व कार्मिक उपस्थि‍त थे। हिन्दी भाषा में योगदान देने के लिए मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति ने डा. स्मृति शुक्ला का सम्मान किया। 14 सितंबर को शक्त‍िभवन के केन्द्रीय ग्रंथालय में हिन्दी महोत्सव के समापन दिवस पर तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन अपरान्ह 3.00 बजे से किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अत‍िथ‍ि आकाशवाणी के सेवानिवृत्त अपर महानिदेशक, अनुवादक व साहित्यकार राजीव कुमार शुक्ल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page