जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
रिमझिम बारिश के बीच पूर्वजों की याद में किया वृक्षारोपण

जबलपुर दर्पण। श्राध्द पितृपक्ष में
वृक्षारोपण करने से पूर्वजों की यादें अक्षुण्ण हो जाती है। वृक्षारोपण और पेड़ों के संवर्धन से प्राणवायु का आदान-प्रदान बढ़ जाता है। उक्त उद्गार प्रतिभा भापकर पार्षद चेरीताल ने चेरीताल मित्र मंडल ,विवेकानंद युवा मोर्चा के तत्वावधान में वसुंधरा कॉलोनी उद्यान चेरीताल वार्ड क्रमांक 27 में वृक्षारोपण के अवसर पर कहे।
रिमझिम बारिश के बीच वृक्षारोपण में वरिष्ठ मंगल सिंह नामदेव, पार्षद प्रतिभा भापकर मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहा, रनेश खरे, शैलेश पटेल , शरद विश्वकर्मा, नरेंद्र खरे, बृजेश नेमा, सुरेंद्र नेमा, अनूप चौकसे, विध्येश भापकर, आलोक ठाकुर सहित सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।



