जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर, एस.पी. एवं निगमायुक्त की पहल पर

जे.सी.टी.एस.एल. और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सिटी बस के चालकों व परिचालक को दी ट्रैनिंग

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर डॉं इलैया राजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देश एवं पहल पर जे.सी.टी.एस.एल. एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा सिटी बस के चालक व परिचालक को ट्रैनिंग दी गई। इस संबंध में सीईओ जे.सी.टी.एस.एल. द्वारा बताया गया की आई.एस.बी.टी. में सिटी बस के सभी चालक परिचालक को ट्रेनिंग दी गई एवं निर्देश दिए गए की बस का तेज गति से संचालन न किया जाए, सभी बसें केवल बस स्टॉप पर ही रुकें यदि ऐसा नहीं पाया जाता है, तो चालक पर निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। आज चलो कंपनी द्वारा बस तेज रफ्तार चलाने के कारण 5 चालकों को निलंबित भी किया गया। इस मीटिंग में सीईओ जेसीटीएसएल सचिन विश्वकर्मा, डिप्टी सीईओ शीतल कुमार उपाध्याय, प्रशांत बागवान, यातायात पुलिस से सूबेदार मोहन सिंह, सब इंस्पेक्टर रोशनी केशरवानी एवं चलो कम्पनी से शैलेश तिवारी अभिनय प्यासी अनिल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page