भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसान समस्या को लेकर सोंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा तहसील परिसर में जयकुमार पांडे की अध्यक्षता में बलराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार रघुवंशी, सचिव आशीष उपाध्याय, अखिलेश पटेल, कार्यक्रम के दौरान प्रशासन को किसानों की समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा कर अवगत कराया। तत्पश्चात भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीण किसान बंधु जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे को कार्यालय परिसर में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन विवेचना में मूंग खरीदी समस्या, बिजली समस्या, रेलवे ब्रिज कि जाम समस्या, मझगवाँ थाना के अंतर्गत फायर ब्रिगेड समस्या, नेहरों की समस्या, खरीदी केंद्रों में पंजीयन समस्या, मछुआरा एवं सिंघाड़ा कृषकों की समस्याओं को लेकर बड़े अधिकारियों से जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग किया है। इस कार्यक्रम में किसान बंधु रमेश पटेल, विजय बनाफर, रामसेवक यादव, सदन सोनी, हरप्रसाद राय, भीम पटेल, प्रदीप पटेल, अशोक पांडे, रविंद्र पटेल, कोमल सिंह, संदेश राय, महादेव पुरी, रंजीत पटेल, आदि ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल रहे।



