जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
रिज़वान अली पश्चिम विधानसभा प्रभारी नियुक्त

जबलपुर दर्पण। भारतीय युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण कार्ययोजना “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव रिज़वान अली कोटी को जबलपुर पश्चिम विधानसभा 100 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।



