डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

खबर का असर : कलेक्टर तिराहा के पास वर्षों से बंद पड़ा फुहारा हुआ चालू

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट तिराहा के पास सुंदरीकरण के नाम पर लगा फुहारा वर्षों से बंद पड़ा था, जिससे नगर की सुंदरता कम हो रही थी। लाखों, करोड़ों खर्च के बाद भी बंद पड़े फुहारे की खबर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने पिछले अंक में कलेक्ट्रेट तिराहा के पास लगा फुहारा पड़ा वर्षो से बंद शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गौरतलब है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद कर्मियों द्वारा बंद पड़े फुहारे की सुधार कार्य करते हुए, एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। बंद पड़ा फुहारा शुरू हो जाने अब नवरात्रि के अवसर पर नगर की सुंदरता और भी खूबसूरत दिख रही है। मिली जानकारी अनुसार नगर की सौंदर्यीकरण के नाम पर संबंधित जिम्मेदारों द्वारा मनमानी की गई, जिससे की निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। फिलहाल मामले को लेकर बंद पड़ा फुहारा शुरू हो जाने से नगर की सुंदर और भी ज्यादा बड़ी है, जिसके बाद नगर परिषद की कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page