डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
प्रधान आरक्षक से सब इंस्पेक्टर बने कोतवाली थाने के अशोक सेन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले में रहकर कोतवाली थाने में अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस जवान प्रधान आरक्षक अशोक सेन अब सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने जवान के कंधे पर स्टार लगाते हुए जवान की पदोन्नति करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई है। गौरतलब है कि श्री सेन मध्य प्रदेश पुलिस में रहकर सतना, शहडोल, कवर्धा व राजनंदगांव मैं भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वर्तमान में श्री सेन कोतवाली थाना डिंडोरी में पदस्थ हैं, जिनके कंधे पर अब स्टार लगाकर पदोन्नति की गई है। पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस जवान को मौजूद पुलिस स्टाफ, इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों व परिजनों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।



