सिहोरा वन्य प्राणी संरक्षण पर चित्रकला का आयोजन

सिहोरा नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिला के वन मण्डल उच्च स्तरीय अधिकारी एवं मध्यप्रदेश शासन वन मंडल की अंजना सुचिता तिर्की के निर्देशानुसार वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह दिवस 2021का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ओपन कैटेगरी में भाग लिया था।इस प्रतियोगिता में ओपन कैटेगरी के अंतर्गत कॉमन टाइगर बटर फ्लाई सिहोरा ने जबलपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन तीनों छात्रों में कु.ईशा उपाध्याय, कुमारी आदया तिवारी और कुमारी भावनी तिवारी ने भाग लिया था जिन्हें शनिवार दिनांक 20 नवंबर 2021 को सिहोरा वन विभाग अनुविभागीय अधिकारी मुकेश पटैल ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान वन क्षेत्र अधिकारी सिहोरा के जगन्नाथ दास पटैल परिक्षेत्र अधिकारी,अबरार खान सहायक निरीक्षक अधिकारी ,अरविंद पाल बीट प्रभारी सहित प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में चयनित छात्रओं को 3000 रुपये की नगद राशि ,प्रतीक चिन्ह ,प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन बढ़ाया गया। वहीँ इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र रोहित सिंह, अनुराग लोधी, पीयूष राय और नैंसी पांडे ,दीक्षा चक्रवर्ती ने भाग लिया था जिनको सांत्वना पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए।इस प्रतियोगिता में जिले में यशोदा बाई कन्या उ मा विद्यालय खितौला बाजार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार सिहोरा विकास खंड की सक्रिय भागीदारी थी जिसका श्रेय अशोक उपाध्याय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिहोरा को जाता है। विकास खंड के तीन विद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।श्री उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से छात्र और छात्रायों में सृजनशीलता विकसित होती है।कार्यक्रम में अमित जैन, राकेश सोनी, संदीप सोनी ,अशोक तिवारी, श्रीमती निधि शुक्ला, नीरज जायसवाल,सरस्वती राणा आदि समस्त शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



