अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जागृति एव प्रगति स्व सहायता समूह ने निकाली वैक्सीनेशन जागरूकता रैली

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण! जिला मुख्यालय की जागृति ज्वाला स्व सहायता समूह रिछाई एवं प्रगति ज्वाला स्व सहायता समूह रिछाई की मासिक बैठक आयोजन दोपहर 12 बजे  सुमन नगर रिछाई में संपन्न हुई । बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एसएस दाहिया , जनपद शिक्षा केंद्र जबलपुर नगर 2 के बीए सी प्रकाश चंदेल सम्मिलित हुए। उनकी प्रेरणा से समूह द्वारा रिछाई में सुमन नगर , साईं कॉलोनी ,अंजलि कॉलोनी,  चक्रवर्ती मोहल्ला ,भूमिया मोहल्ला,रिछाई बस्ती,अखाड़ा मोहल्ला के लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली तथा जिन लोगों ने अभी कोविड वैक्सीन का तक पहला या दूसरा डोज नहीं लगवाया है उन्हें शीघ्र ही वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया । रैली में महिलाएं अपने हाथ में वैक्सीन जागरूकता के स्लोगन लिए तख्तियां एवं पोस्टर लेकर चल रही थी जिनमें सन्देश लिखा -“कोरोना को दूर भगाना है, हम सबको टीका जरूर लगवाना है! अगर चाहते हैं सुरक्षित जीना , तो वैक्सीन जरूर लगवाना”चलो सब मिलकर टीका लगवाए देश के प्रति फर्ज निभाएं” जिंदगी सुरक्षित होगी तब, वैक्सीन के दोनों डोज लगेंगे जब”आदि रोचक नारे लिखे थे रैली में श्रीमती वंदना चंदेल, श्रीमती अर्चना तिवारी,श्रीमती वंदना कुर्मी ,श्रीमती अभिलाषा हल्दकार , श्रीमती राधा चौरसिया, श्रीमती सुशीला यादव ,श्रीमती माया भूमिया,श्रीमती अखिलेश पटेल , श्रीमती सुभद्रा मिश्रा , श्रीमती ममता कोल , श्रीमती मंजू कश्यप,श्रीमती शोभा रावत , श्रीमती कीर्ति मिश्रा,श्रीमती अनामिका पाठक, श्रीमती मनीषा मिश्रा,श्रीमती कौशल्या सेन, श्रीमती विमला चक्रवर्ती , श्रीमती अनीता कश्यप , श्रीमती सावित्री पटेल , श्रीमती शीला बर्मन सहित अनेक महिलाएं सम्मिलित हो कर जागरूक रैली से सभी क्षेत्रीय लोगों तक सन्देश पहुँचाया। अर्चना तिवारी अध्यक्ष प्रगति ज्वाला स्व सहायता समूह रिछाई जिला जबलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page