जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राज्य सलाहकार समिति की बैठक में चेम्बर ने रखे सुझाव

जबलपुर दर्पण। म.प्र. विद्युत् नियामक आयोग की राज्य सलाहकार समिति की बैठक में सलाहकार परिषद के सदस्य महाकोशल चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता ने उपभोक्ता सेवाओं में सुधार विषय पर अपने सुझाव रखते हुए मांग उठायी कि विद्युत् कंपनियों द्वारा फील्डस्टाफमें बढ़ोतरी की जाये जिससे अनवरतविद्युत् सप्लाईप्रदान की जा सके तथा विद्युत् फाल्ट के शीघ्र निराकरण का मार्ग प्रशस्त हो | आईटी के माध्यम से विद्युत् क्रय एवं विद्युत् मांग के आंकलन के साथ विभिन्न गतिविधियो में दक्षता संबंधी विषय पर सुझाव रखते हुए इस मत पर जोर दिया गया कि इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के उपयोग के पूर्व विषय एवं नये ऐप्स की जानकारी उपलब्ध कराना चाहिए जिसमे युक्ति युक्त चर्चा व सुझाव प्राप्त हो सके | विद्युत् हानियों को रोकने हेतु सुझाव दिया गया कि सामयिक मेंटेनेंस के साथ साथ विद्युत् प्रदाय प्रणाली को चुस्त दुरुस्त रखा जाना आवश्यक है साथ ही विद्युत् उत्पादन प्लांटों से वितरण हेतु ट्रांजिट की जाने वाली विद्युतके दोनों छोरों पर मीटरिंगकी व्यवस्था हो जिसमे आयोग के संज्ञान में ट्रांजिट में होने वाले लास की जानकारी आ सके। बैठक में सम्पूर्ण म.प्र. से विभिन्न अंचलो से राज्य सलाहकार परिषद् के सदस्यों ने भी उपस्थित हो अपने सुझाव रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page