खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हाईस्कूल प्रांगण के शासकीय जमीन पर कैसे तन गया पक्की मकान..?

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण करने के सैकड़ों मामले इससे पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन यहां प्रशासन की उदासीनता समझें कि जिम्मेदारों की लापरवाही, लेकिन यह बात हकीकत है कि जिले भर के सैकड़ों एकड़ की शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण करके कब्जा कर लिया गया है, और कब्जा करने का सिलसिला अभी तक जारी है। ऐसा ही एक ताजा मामला जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत कुकर्रामठ गांव में स्थित हाई स्कूल से सामने आया है, जहां गांव के ही एक दबंग व्यक्ति के द्वारा हाई स्कूल प्रांगण में पक्की मकान बना दिया, महिनों से तैयार हो रहे अवैध मकान निर्माण को जिम्मेदार लोग देखते के देखते रह गए। लगातार हो रहे शासकीय जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई ना होने से शासकीय जमीनों पर बेतहाशा कब्जा करने का सिलसिला अभी तक जारी है। बताया गया कि मामले को लेकर हाई स्कूल प्राचार्य अनीता उद्दे के द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने सहित बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य कराने की मांग कर चुकी हैं, बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। यही कारण है कि स्कूल प्रांगण के चारों तरफ गांव के ही कथित व्यक्तियों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे दिनों दिन शासकीय जमीन कम होती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page