बाईक के हैण्डिल में टंगे बैग से 2 लाख 20 हजार रुपए हुए चोरी

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय स्टेट बैंक पनागर से एक किसान पैसा निकाल कर घर जा रहा था तभी बाईक में पैसे वाला बैग अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना का मामला सामने आ रहा है। पनागर थाना प्रभारी आर.के. सोनी से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 19-9-22 की दोपहर के समय सुरेश कुमार पटैल निवासी ग्राम नुनियकला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसान है। एसबीआई बैंक पनागर ब्रांच से कृषि कार्य एवं घरेलू खर्च के लिये 2 लाख 20 हजार रूपये अपने केसीसी बैंक खाते से निकालकर कैश बैग रख लिया था उसी बैग में केसीसी पास बुक, 1 पासबुक एवं चैक बुक रखकर बैग बाईक के हेण्डल में टांगकर निकल कर पान खाने ठेला पर रुककर बाईक खड़ी कर दी थैला हेंडल पर टंगा था पान खाने के बाद वापिस आकर देखा बैग गायब था कोई अज्ञात चोर बाईक से बैग जिसमे नगद 2 लाख 20 हजार रूपये एंव पास बुकें रखी थी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आदेशित किये जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गनिर्देशन में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगालते हुये पतासाजी की जा रही है। आरोपी जल्द हवालात में होगे।



