श्री मोदी के कार्यकाल में देश प्रगति पथ पर आगे बढ़ा:राकेश सिंह

पीएम के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत वैक्सीनेशन सेंटर का सासंद ने किया निरीक्षण
जबलपुर दर्पण नप्र। पीएम मोदी के जन्मदिन को पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में पूरे देश में मना रही है,यह बात साँसद राकेश सिंह ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत वैक्सीनेशन केंद्र के निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही। कोरोना जैसी महामारी के बाद देश की बड़ी आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज और उसके बाद 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वैक्सिनेशन के साथ ही बूस्टर डोज लगाने का कार्य पूरे देश मे चल रहा है। श्री मोदी ने अपने राजनैतिक और सामजिक जीवन मे गरीब उत्थान के लिए कार्य किया है और इसीलिए उनके जन्मदिवस पर पार्टी ने विभिन्न सेवा कार्य करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम तय किये है इसी क्रम में आज वैक्सिनेशन केंद्र में बच्चों और बुजुर्गों के चर्चा हुई और निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महामंत्री पंकज दुबे, रोहित जैन, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, श्रीकांत साहू आदि उपस्थित थे।



