मध्य प्रदेशसतना दर्पण

प्राथमिक पाठशाला में सरपंच पति ने करवाया कब्जा

पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी एल एनटी पर मेहरबानी

उचेहरा। बेलगाम सरपंच पतियों के कारनामें आए दिन सामने आ रहे हैं।महिला सरपंच होने के कारण सारा ताम झाम सरपंच पति ही करते हैं।जनपद शिक्षा केन्द्र उचेहरा के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला गढ़िया टोला में सरपंच पति ने एक निजी कंपनी का डंके की चोट पर अवैध कब्जा करवा दिया है।ग्रामीण इलाकों में इस समय पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का काम एल एनटी कंपनी कर रही है।इसी कंपनी पर गढ़िया टोला ईचोल के सरपंच पति ने शासकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़िया टोला में एक कमरे और बरामदे में अवैध कब्जा करवा दिया है।एल एनटी कंपनी के कर्मचारियों के लिए सरकारी स्कूल में जबरिया जगह दिलाने का काम सरपंच पति ने किया है।शासकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़िया टोला में एल एनटी कंपनी ने पाइप लाइन बिछाने वाले सारे सामान का संग्रह कर लिया है।शाम ढलते ही इस बच्चों की स्कूल में शराब और मुर्गा पार्टी का दौर शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

इस संबंध में बीआरसीसी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है, स्थानीय व्यवस्था के तहत सरपंच ने ऐसा काम किया होगा।वहीं इस मामले में शासकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़िया टोला के प्रधानाध्यापक संजय मिश्रा ने बताया कि सरपंच पति द्वारा सरकारी स्कूल में पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी को कमरा उपलब्ध कराया है।

वैवाहिक आयोजनों की मनाही, फिर कैसे दिया कमरा

स्कूल शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा था कि सरकारी स्कूलों के कमरों या मैदान को किसी भी तरह के वैवाहिक आयोजनों के लिए अब नहीं दिया जाएगा।
जब शासन ने वैवाहिक आयोजनों के लिए मना कर रखा है तो फिर एक सरपंच पति ने किस अधिकार या विशेष पावर के तहत पाइप लाइन बिछाने वाली एल एनटी कंपनी को सामान रखने और कर्मचारियों के रहने के लिए कमरा उपलब्ध कराया है।
क्या इस गंभीर मामले में उचेहरा तहसील अथवा स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सरपंच पति और निजी कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page