खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बारिश के चलते भरभराकर गिरा कच्चा मकान 

शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता लगाई गुहार।

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। सिहोरा वार्ड क्रमांक 1 मोती वार्ड निवासी शेख जम्मन मंसूरी पिता शेख गुलाब 52 पैरालाइसिस से पीड़ित व्यक्ति का गुरुवार को अचानक 2 बजे के दौरान अधिक बारिश के कारण मकान मलगा खपड़े समेत भरभरा कर अचानक से गिर गया। ये तो गनीमत रही कि दिन का समय रहा और परिवार के लोग जीवन ज्ञापन करने के लिए मजदूरी के लिए गये हुये थे। वहीँ पैरालिसिस से पीड़ित बाहर सड़क के किनारे बैठे हुये थे। अगर रात में मकान गिरता तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। इस दौरान घर के अंदर रखा हुआ दैनिक उपयोग का पूरा समान मलबे के नीचे दब गया। और मजबूर हो कर पूरी रात दूसरे के घर की पट्टी में बैठ कर गुजरी। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने शासन प्रशासन से मांग की है गरीबी रेखा में जीवन ज्ञापन कर रहे पीड़ित परिवार की सहायता करें। व आकश्मिक मकान गिरने का सर्वेश कराकर उचित मुआवजा देने की कृपा करें।
पीड़ित परिवार -शेख जुम्मन मंसूरी,बहिदन बी,मुश्कान, मोहम्मद राज मंसूरी, अक्शा मंसूरी, ताहिर मंसूरी के लोगों ने की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page