जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
दुष्कर्म का मामला दर्ज होने पर भाजपा नेता शशिकांत सोनी को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक शशिकांत सोनी को 6 वर्ष के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निष्कासित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शशिकांत सोनी पर जबलपुर की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज कराया है। समाचार पत्रों में शशिकांत सोनी भाजपा नेता की खबर प्रकाशित की गई थी खबर का स्वत:संज्ञान लेते हुए पार्टी ने शशिकांत सोनी को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।




