जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वार्डो में लगेगें मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर

जबलपुर। प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी एवं सहायक आयुक्त अंकिता जैन ने बताया कि आज दिनांक 24 सितम्बर को संभाग क्रमांक 4 के वार्ड क्रमांक 12 सेठ नटवर लाल स्कूल में, संभाग क्रमांक 6 के वार्ड क्रमांक 30 में ग्रीन सिटी पार्षद कार्यालय, संभाग क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 55 शासकीय बालक शाला, प्रा.शाला, संभाग क्रमांक 11 के वार्ड क्रमांक 65 के लायब्रेरी भवन सिविल लाइऩ, संभाग क्रमांक 14 के वार्ड क्रमांक 40 में गोहलपुर अंसार बारात घर, एवं संभाग क्रमांक 16 के वार्ड क्रमांक 50 में पश्चिम करियापाथर स्कूल में कार्यालयीन समय में आयोजित है। जिसमें पी.एम., इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग, बोद्धिक दिव्यांक के लिये आर्थिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, दिव्यांक छात्रवृत्ति, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क, जीवन निर्वाह भत्ता, चिकित्सक की अशंसा से निःशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पात्रता पर्ची), प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्वाण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत भवन संनिर्माण श्रमिकों का पंजीयान, आदि शामिल हैं। प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी ने शहर के सभी पात्र हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुॅंचने और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page